फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एमएलसी चुनाव : अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार है। इस चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को आगरा में होगी। इसे लेकर पूरे दिन कयास लगाए जाते रहे और हार-जीत के लिए दावे किए जाते रहे।
विधान परिषद सदस्य (स्नातक और शिक्षक) के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था।
जिले में भी 6,799 स्नातकों व 1941 शिक्षकों ने मतदान किया था। यहां आठ मतदान केंद्रों पर इस चुनाव के लिए 31 बूथ बनाए गए थे। मंगलवार की देर शाम को मतगणना समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को आगरा भेज दिया गया था। अब बृहस्पतिवार को आगरा में मतगणना होगी। अब सबकी टकटकी इस पर लगी है कि मतदान का परिणाम क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा खंड स्नातक सीट के लिए 22 प्रत्याशी और शिक्षक निर्वाचन के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस पूरे दिन में हाथरस के भी एक प्रत्याशी मैदान में हैं। थान सिंह कुशवाहा निवासी नगला मोती बरवाना स्नातक सीट से प्रत्याशी हैं। पूरे दिन इसे लेकर चर्चाएं होती रहीं कि आखिर जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी अपने प्रत्याशी इस चुनाव में उतारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें