हाथरस : लापता बालक हैप्पी कोतवाली में बैठा हुआ। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
वार्ड संख्या दो मोहल्ला कोलियान खुर्द के सभासद का पांच वर्षीय लापता पुत्र छठवें दिन दिल्ली में मिल गया। उसके मिलने की खबर से परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है। बालक के लापता होने को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
कस्बा के वार्ड संख्या दो के सभासद जितेंद्र कुमार का पांच वर्षीय पुत्र हैप्पी दो अक्तूबर को लापता हो गया था। हैप्पी के लापता होने के बाद जितेंद्र कुमार ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। हैप्पी के शुक्रवार को दिल्ली में मिलने की सूचना सभासद को मिली तो सभासद अपने पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बच्चे का डाक्टरी परीक्षण कराया है। संवाद