फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः मैक्स ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
टीकैत बिसावर के पास मैक्स् की टक्कर से हुए हादसे के बाद एबुलेंस के पास लगी लोगों की भीड़। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मथुरा रोड पर गांव टीकैत बिसावर के निकट बृहस्पतिवार की शाम को एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लाया गया।
वहां एक बच्चे और उसकी मां को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का उपचार सीएचसी पर किया गया। गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव रमचेला निवासी राधा पत्नी राजू, राजू पुत्र तालेवर, कालीचरन पुत्र तालेवर, कामिनी पुत्री राजू और राजू का 15 दिन का एक बच्चा बृहस्पतिवार को मथुरा गए थे। जब यह सभी बाइक से मथुरा से लौट रहे थे तो रास्ते में गांव टीकैत (बिसावर) के पास एक मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।
परिणामस्वरूप बाइक सवार बाइक सहित नीचे गिर गए। हादसे में बाइक पर सवार 25 वर्षीय राधा और 15 दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि कालीचरण के पैर में फ्रेक्चर हो गया। उनको सीएचसी से आगरा के लिए रेफर किया गया, जबकि कामिनी और राजू भी हादसे में घायल हो गए। घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

बिसावर चौकी इंचार्ज प्रदीप भदौरिया ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजू ने बताया कि वह अपने बच्चे को मथुरा से दवा दिलवाकर लौट रहे थे। इस दौरान यह घटना हो गई। मौके पर गांव के काफी लोगों के अलावा ग्राम प्रधान कजरौठी महाराज सिंह भी पहुंच गए और घटना पर दुख जाहिर किया।

टीकैत बिसावर के पास मैक्स् की टक्कर से घायल बाइक सवार बच्ची कामिनी।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें