फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आगरा रोड से गुजरेंगे मौर्य, कर सकते है ओवरब्रिज का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

31 अक्तूबर को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म हाउस में होने वाली भाजपा की बृज क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक की तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री सहित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री शहर के आगरा रोड से प्रवेश करेंगे। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि मौर्य तालाब चौराहे पर बने ओवरब्रिज का उद्घाटन कर सकते हैं। सेतु निगम द्वारा आगरा रोड की तरफ पर शिलापट्टिका का भी लगवाई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रमों के जरिये चुनावी शंखनाद कर दिया है। मिशन 2022 को लेकर भाजपा द्वारा जन संवाद व चौपाल के जरिये लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। साथ ही प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाया गया है। पन्ना प्रमुख बूथ के कार्यकर्ताओं पर नजर रखेंगे। इस क्रम में शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म हाउस में कार्यसमिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एक हजार से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा पदाधिकारियों की मानें तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहर के आगरा-अलीगढ़ मार्ग से प्रवेश करेंगे। इस दौरान वह नवनिर्मित ओवरब्रिज का लोकार्पण भी कर सकते हैं। लोक निर्माण विभाग भी उपमुख्यमंत्री के आगमन के आगमन को लेकर तैयारियों में जुट गया है। भाजपा कार्यालय पर झंडा बनाने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें