फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Master Plan 2031: नगर पालिका के पुराने क्षेत्र में ही लागू होगी महायोजना, नए क्षेत्र के लिए यह होगा

Wed, 09 Apr 2025 04:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार में शामिल हुए 30 गांवों के लिए अलग से जोनल प्लान बनाया जाएगा। इसके जरिये इन क्षेत्रों को महायोजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस घंटाघर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस महायोजना 2031 के नक्शे को स्वीकृति दे दी गई है। हालांकि यह नगर पालिका परिषद के पुराने क्षेत्रफल पर ही लागू हो सकेगी। इसमें नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार में शामिल हुए 30 गांवों के लिए अलग से जोनल प्लान बनाया जाएगा। इसके जरिये इन क्षेत्रों को महायोजना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

 
इस संबंध में शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद यहां होने वाले आवासीय और व्यावसायिक भवन का नक्शा स्वीकृत कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही महायोजना के प्रस्तावित क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्याें का खाका खींचा जाएगा। इस महायोजना में अलीगढ़ रोड पर गांव दयानतपुर, मथुरा रोड पर ओढ़पुरा बिजलीघर के निकट, सिकंदराराऊ रोड पर पुलिस लाइन के निकट और आगरा रोड पर एमजी पॉलीटेक्निक तक विनियमित क्षेत्र का दायरा रहेगा। 
विज्ञापन

इधर, इस महायोजना में नगर पंचायत मेंडू और 27 गांव शामिल रहेंगे। महायोजना में नई कॉलोनियों के निर्माण के लिए 64 हेक्टेयर जमीन भी तय की गई है। उल्लेखनीय है कि महायोजना 2031 के तहत नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा संपूर्ण क्षेत्र विनियमित क्षेत्र माना जाता है। 1983 में विनियमित क्षेत्र की अधिसूचना जारी हुई थी। 
विज्ञापन


आंकड़े
भू उपयोग - निर्धारित क्षेत्रफल हेक्टेयर में

आवासीय- 1807

व्यावसायिक- 122.38 

कार्यालय- 155.74

सामुदायिक सुविधाएं- 353.13

औद्योगिक- 200.91

यातायात एवं परिवहन- 409.89

पार्क एवं खुला स्थल- 471.7

अन्य - 35.47

कृषि - 3062.11

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें