फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
छाया का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के गांव गिजरौली में विवाहिता संदिग्ध हालात में बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां से उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन दिल्ली उपचार के लिए लेकर जा रहे थे।
रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर हाथरस आ गए। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा सास व पति के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सासनी क्षेत्र के गांव खिटौली निवासी ओमप्रकाश पुत्र घमंडी सिंह ने अपनी बेटी छाया की शादी दो साल पहले कोतवाली सदर इलाके के गिजरौली निवासी सुनील कुमार पुत्र पप्पू सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही सास रजनी और पति द्वारा छाया को परेशान किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट करने लगे। इसे लेकर आपसी समझौते भी कई बार हुए, लेकिन छाया को पति व सास परेशान करते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे ससुरालीजनों ने छाया को जला दिया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ से दिल्ली ले जाते वक्त छाया की मौत हो गई। शव को लेकर परिजन हाथरस आ गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास रजनी और पति सुनील कुुमार खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें