फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कूलर में आए करंट से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
अर्चना का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

गांव गिजरौली में कूलर में आए करंट से विवाहिता बेहोश हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित गांव गिजरौली निवासी करन की पत्नी अर्चना (24) सोमवार को अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे घर में रखे कूलर से करंट लगा और वहीं पर बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन अर्चना को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस आ गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे की सूचना के बाद मृतका के मायके के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें