फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई बाईपास रोड पर हुए सड़क हादसे में तीन मौतों से पोस्टमार्टम हाउस पर पूरी रात हाहाकार मचा रहा। सुबह तीन बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपे। जिसके बाद परिजन शवों और घायलों को अपने साथ लेकर आगरा चले गए।
आगरा के टेडी बगिया निवासी आमीन पुत्र अब्दुल की अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी बहन के यहां रविवार को जन्मदिन का कार्यक्रम था। रविवार को आमीन अपनी पत्नी मीना (50), बेटा आदिल व उसकी 20 वर्षीय पत्नी गुलिफ्सा, बेटी नाजरीन पत्नी मोजिम व रुकसार, दामाद मोजिम पुत्र इस्लाम और पांच साल के धेवते उस्मान पुत्र मोजिम को साथ लेकर अलीगढ़ जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड गांव मीतई के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जाकर गिरी। जिससे मीना पत्नी आमीन, गुलिफ्सा पत्नी आदिल और उस्मान पुत्र मोजिम को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एक साथ तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया था। सूचना मिलने पर आगरा व अलीगढ़ के उनके रिश्तेदार भी हाथरस पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। देर रात को करीब तीन बजे तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ और फिर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें