हाथरस : ईद के लिए बाजार में खरीदारी करतीं मुस्लिम समाज की महिलाएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ईद-उल-फितर का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ रही है। ईद के पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। मुस्लिम परिवार के लोग खरीदारी में जुटे हैं। ईद का पर्व चांद निकलने के बाद दो व तीन मई को मनाया जाएगा। इस बार ईद पर जिले में कोरोना भी नहीं है। इस कारण मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की तैयारियों में व्यस्त हैं। शहर के मुख्य बाजारों में कपड़े, सेवई, जूता चप्पल, रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर खरीदारों के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है।
आज होगी अलविदा जुमा की नमाज
मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी ने बताया कि इस बार अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को दोपहर एक बजे से सभी मस्जिदों में अदा की जाएगी। चांद दिखने ईद की नमाज दो अथवा तीन मई को मुरसान गेट स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे होगी। संवाद