फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समय बदलने से पहले दिन कई यात्रियों की ट्रेनें छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मथुरा-कासगंज रूट पर मरम्मत कार्य के चलते इस रूट पर चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। शनिवार को मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे के बजाय साढ़े पांच बजे ही रवाना हो गई।
वहीं, दोपहर 12.40 बजे कासगंज जाने वाली ट्रेन 11.05 बजे गई। पहले दिन समय में बदलाव होने का पता नहीं होने के कारण कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट गई।
उल्लेखनीय है कि मथुरा-कासगंज रूट पर आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। इस रूट पर विद्युतीकरण के बाद ट्रैक पर मशीन से गिट्टी आदि का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सिकंदराराऊ के निकट अंडर पास पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए रेलवे ने मथुरा-कासगंज रूट पर चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के समय में 19 फरवरी से 20 मार्च तक के लिए बदलाव किया है। पहले दिन काफी यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थी। इस वजह से कई लोगों की ट्रेनें छूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें