फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहीद दिवस के रूप में मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

विज्ञापन
गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बा में नगर कांग्रेस कार्यालय आजाद निवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप मेें मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल ने उनके जीवन प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधीजी अहिंसा परमो धर्म में विश्वास रखते थे। उनसे प्रभावित होकर देश एवं विदेश में हजारों की संख्या में उनके अनुयायी हो गए। उनके बढ़ते प्रभाव एवं उनके द्वारा देश के स्वतंत्र कराने के लिए चलाए गए असहयोग आंदोलन एवं अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वजह से अंग्रेज देश छोड़ने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के ही दिन रामघाट जाते समय गोली मारकर बापू की हत्या कर दी गई। इस मौके पर राज कुमार जैसवाल, शैतान सिंह माहौर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राज कुमारी, अरुण कुमार, मोहित कुमार, वेनेस कुमारी, अमित कुमार, वाचाराम, नसरू खां एवं शैलेंद्र कुमार जैसवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें