फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की जुगत में लगे माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले वर्ष भले ही कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा नहीं हुई। लेकिन इस बार शासन स्तर से यूपी बोर्ड की परीक्षा कराए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने की शुरुआत भी हो चुकी है। इसे लेकर शिक्षा माफिया सक्रिय हो गए हैं। अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने की फिराक में लग गए हैं।
वर्ष 2020-21 की यूपी बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराए जाने के लिए जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने सभी बोर्डों के विद्यार्थियों की परीक्षा को नहीं कराया था। विद्यार्थियों को पिछली परीक्षा के आधार पर प्रमोट किया गया था, लेकिन इस बार वर्ष 2021-22 की परीक्षा होगी। इसे लेकर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पिछले वर्ष करीब 57000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने वाले थे, लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 10,000 से अधिक घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के आधार पर विभागीय अधिकारी परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। यह अलग बात है कि परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया ऑनलाइन फीड किए हुए डाटा के आधार पर होगी। लेकिन फिर भी कुछ कॉलेज संचालक अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने की फिराक में जिले एवं मंडल स्तर पर दौड़ लगा रहे हैं। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि शासन से जारी मानकों के आधार पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। मानकों के विपरीत कुछ भी नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें