फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कम रीडिंग आने वाले उपभोक्ता रडार पर, जल्द होगी छापा मार कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली का उपभोग बढ़ा है। इसके बाद भी शहर के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की रीडिंग कम आ रही है। मई माह में हुई रीडिंग से इस बात का खुलासा हुआ है। महकमे ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। ये उपभोक्ता महकमे के रडार पर है। इनके यहां जल्द छापेमारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर में आधा दर्जन बिजलीघरों के जरिये 34 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इन दिनों जिले में आठ सौ मेगावोल्ट एम्पीयर पर खपत पहुंच गई है। शहर से देहात तक मई माह में हुई रीडिंग शहर के पांच हजार लोगों की कम आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अफसरों का माथा ठनक गया। महकमे ने कम रीडिंग वाले उपभोक्ताओं सूची तैयार की है। संबधित एसडीओ व जेई को सौंपी है। इनके यहां टीम द्वारा लोड चेक किया जाएगा। मीटर रीडिंग को चेक किया जाएगा। इस मामले में एक्सईएन शहर सुभाष चंद्रा का कहना है कि शहर में पांच हजार उपभोक्ताओं के मीटर में रीडिंग कम आई है। इनके यहां छापा मार कार्रवाई के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें