फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फेसबुक से हुआ प्यार शादी में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

पंजाब के फाजिल्का निवासी युवती का सिकंदराराऊ के एक गांव निवासी युवक से फेसबुक पर हुआ प्यार आखिरकार शादी में बदल गया। फाजिल्का से युवती यहां आई और युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर उसके साथ रहने लगी। युवती के माता-पिता ने इसकी रिपोर्ट पंजाब में ही दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पंजाब पुलिस यहां आई और इस जोड़े को अपने साथ ले गई। अब दोनों को वहां की अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि कुछ माह पूर्व सिकंदराराऊ के एक गांव के युवक का पंजाब के फाजिल्का निवासी युवती से फेसबुक पर प्रेम हो गया। नौबत यहां तक पहुंच गई कि युवती घर वालों को बिना बताए यहां आ गई और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह सिकंदराराऊ में एक किराये के कमरे में रहने लगे। उधर, युवती के माता-पिता ने फाजिल्का में अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। माता-पिता बेटी को खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एक दिन युवती ने फाजिल्का में फोन पर किसी से बात की। यह बात उसके माता पिता को पता लगी तो उन्होंने पुलिस की मदद से फोन नंबर को ट्रेस किया। इसकी लोकेशन सिकंदराराऊ में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फाजिल्का पुलिस युवती के माता-पिता के साथ यहां आई। कोतवाली पुलिस की मदद से युवती और युवक को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवक-युवती दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से कानूनी रूप से रहने को स्वतंत्र हैं। कोतवाली में युवती के माता-पिता और भाई ने उसको बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। अंत में फाजिल्का पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। अब पुलिस दोनों को वहां की अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें