फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धूमधाम से निकाली प्रभु श्रीराम की बरात

विज्ञापन
सादाबाद में निकली प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल भगवान राम, लक्ष्मण शत्रुधन व भरत के स्वरूप। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला समिति के बैनर तले चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के तहत बुधवार की शाम को धूमधाम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बड़ी संख्या में बरातियों के साथ भगवान श्री राम माता सीता को ब्याहने के लिए जनकपुरी पहुंचे।
श्रीराम की बारात के स्वागत के लिए पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी गई। बरात को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बैंडबाजों और बरातियों के साथ मनमोहक रूप में सजे भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघभन के स्वरूप घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। शुभारंभ विनोबा नगर चौराहे से भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने भगवान श्रीराम के स्वरूप का तिलक कर और आरती उतारकर कर किया।
इसके बाद राजा गरूणध्वज व समिति के अध्यक्ष सुनील गौतम ने भी भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। तदुपरांत भगवान श्रीराम की बरात विनोबा नगर चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। जनकपुरी में बरात और बरातियों का शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामकिशन वर्मा, हेमू पाराशर, दिनेश त्यागी, हंवीर सिंह, मुनेश कौशिक, मनोज चौधरी, दरवेश गौतम, डॉ योगेश शर्मा, अमित वर्मा, प्रभात पचौरी, बंटी चौधरी, सत्यपाल चौधरी, संजीव पाराशर, डॉ. तरूण शर्मा, विशाल वाल्मीकि, रवेंद्र चौधरी, रामबाबू वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय डैनी, नवीन गौतम, ओमवीर सिंह, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। रामबरात के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया भी पुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें