फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका था ताला तो दूसरे पर कई कर्मी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
हाथरस : मधुगढ़ी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की लचर स्वास्थ्य सेवाओं की कलई बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में खुल गई। रानी का नगला का स्वास्थ्य केंद्र सीडीओ को सुबह सवा दस बजे बंद मिला, जबकि मधुगढ़ी के स्वास्थ्य केंद्र पर एक चिकित्सक सहित कई कर्मी गैरहाजिर थे। इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीडीओ ने दिए हैं। रानी का नगला स्वास्थ्य केंद्र पर सीडीओ को काफी गंदगी भी मिली।
डीएम के निर्देश पर सीडीओ आरबी भास्कर गांव रानी का नगला के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह सवा दस बजे पहुंचे। उस समय वहां ताला लटका हुआ था। उनके पहुंचने पर चौकीदार ने ताला खोला। चौकीदार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. उपेंद्र, स्टाफ नर्स दीपिका एवं फार्मासिस्ट प्रेमबिहारी तैनात हैं, लेकिन निरीक्षण के समय कोई भी वहां नहीं था। वहां हाजिरी रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। पूछताछ में पता चला कि यह रजिस्टर सीएमओ ऑफिस में ही है और पूरा स्टाफ सीएमओ ऑफिस में ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर इस केंद्र पर आता है।
विज्ञापन

सीडीओ ने यहां तैनात सभी कर्मचारी व चिकित्सक को गैरहाजिर मानते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्हें वहां कोई अभिलेख भी देखने को नहीं मिला। शौचालय में कबाड़ भरा हुआ था और काफी गंदगी थी। वहां फ्रिज भी काफी काफी गंदा था। देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे काफी समय से यह स्वास्थ्य केंद्र खुला ही नहीं है और कोई भी चिकित्सक वहां आता ही नहीं है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर सुबह साढ़े 10.30 बजे सीडीओ पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. विश्वमोहिनी एवं स्टाफ नर्स उमा उपस्थित मिलीं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. सुमित कुमार एवं अन्य समस्त स्टाफ गैरहाजिर था, जबकि यह स्वास्थ्य केंद्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के परिसर में है। उपस्थिति पंजिका मांगे जाने पर वहां उपस्थित डॉ. विश्वमोहिनी ने बताया कि उपस्थिति पंजिका मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रहती है। इस केंद्र पर कोई भी मरीज नहीं था। निरीक्षण के समय इस केंद्र पर झाड़ृ-पोंछा का काम होता मिला। यहां भी गैरहाजिर मिले चिकित्सक और स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश सीडीओ ने दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें