नेशनल स्टूडेंट गेम्स 2021 में बॉलीवॉल प्रतियोगिता में भारत पचौरी को गोल्ड मैडल पहनाते आयोजक
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चतुर्थ नेशनल स्टूडेंट गेम्स 2021 में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सादाबाद के होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव नगला पचौरी नौगांव निवासी पत्रकार दीपक पचौरी के बेटे भारत पचौरी ने यह सफलता प्राप्त की है।
भारत ने बताया कि यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता 19-21 मार्च तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश भर के विभिन्न शहरों और गांव के 400 खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी। उन्होंने बताया कि उनका सपना ओलंपिक खेलकर देश के लिए कुछ कर गुजरने का है। अगले साल वह दुबई खेलने जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट स्पोर्ट्स मिनिस्टर उत्तराखंड अरविंद पांडेय, कोच दीपक चौधरी आदि भी मौजूद रहे।