फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बसों में जल्द दूर होगा सामान का अभाव

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस को धक्का लगाते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसों में जल्द सामान का अभाव दूर होगा। सामान की कमी से खड़ी यह बसें जल्द दौड़ने लगेंगी। अब निगम के अफसरों ने सामान की कमी को दूर करने के लिए जैम पोर्टल से सामान की खरीद करने की तैयारी शुरू कर दी है। सामान आने के बाद डिपो की काफी बसें रूटों पर फिर से फर्राटा भरेंगी।
उल्लेखनीय कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। दिवाली पर बसों का जुगाड़ से संचालन किया गया। उसके बाद काफी बसों में खराबी आ गई। इस कारण कुछ बसों को कार्यशाला में खड़ा कर दिया गया। कुछ बसें बीच रास्ते में यात्रियों को धोखा दे रही हैं, क्योंकि बसों में सामान की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए और आमदनी को बढ़ाने लिए निगम के अधिकारियों द्वारा जैम पोर्टल की मदद से बसों के स्पेयर पार्ट्स खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पोर्टल पर आवेदन के साथ सामान खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले दिनों में बसें दुरुस्त होंगी। फोरमैन हरी सिंह का कहना है कि हमें रीजन से सामान मिलता है। अब जैम पोर्टल से सामान की खरीद करने की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें