संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित इंद्राणी गार्डन में मंगलवार को बसपा के बैनर तले कुशवाह समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कुशवाह समाज का सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है। बिना कुशवाह समाज के बसपा का अस्तित्व अधूरा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघ सिंह कुशवाह ने की।
अतिथि के रूप में सूरज सिंह सेक्टर प्रभारी, सोनपाल सिंह कुशवाह, गंगा प्रसाद आढ़ती थे। कार्यक्रम में कुशवाह समाज ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चर्चा की और बसपा प्रत्याशी का समर्थन करने का एलान किया।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी बसपा ने कुशवाह समाज के लोगों को उच्च पदों पर बिठाया है। बसपा में ही सर्वसमाज का हित सुरक्षित है। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र कुशवाह ने किया। बसपा के प्रत्याशी संजीव काका एवं उनकी पत्नी आरती देवी ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह मौजूद थे। कार्यक्रम में समाज के योगेश कुशवाह, यतेंद्र सिंह, रामकुमार उपाध्याय, अमर सिंह, राम खिलाड़ी, ओमप्रकाश, पूजारी जी, इंद्रजीत सिंह, बौहरे छीतर सिंह, सुभाष चंद्र, प्रमोद कुमार, राज कपूर, विनोद कुमार, सरदार सुरजीत सिंह, उमेश चौधरी, हर्षकांत, गीतम सिंह, नाजिर सिंह, महेंद्र सिंह, रामजी लाल, जुगल किशोर, डॉ. पूरन सिंह, लीलाधर, रूप राम, पप्पू कुशवाह, खरग सिंह, नाहर सिंह, जयंती प्रसाद, भीषम पाल सिंह, बाबू राम सिंह, धर्मपाल, सुरेश गौतम, सीपी सिंह आदि थे।