आजमगढ़ में आयोजित हुई राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सफल सादाबाद के बच्चे।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आजमगढ़ में आयोजित हुई राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुलसुम ने स्वर्ण पदक जीतकर हाथरस जिले का नाम रोशन किया है। हाथरस किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव जुनैद खान ने बताया कि राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आरंभ पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में 15 से 17 अगस्त को आजमगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इसमें अंडर सात से नौ साल बालिका वर्ग में सादाबाद की मुरसान रोड शेरपुर निवासी कुलसुम ने स्वर्ण पदक जीता है। उनका चयन पुणे (महाराष्ट्र) में होने वाली नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है।
इसके साथ ही अन्य खिलाड़ी प्रगतिपुरम सादाबाद निवासी कनक ने रजत, प्रवेश चौधरी ने रजत, सुभाष गली सादाबाद निवासी आयशा ने कांस्य, मुरसान रोड सादाबाद निवासी दिव्यांश ने कांस्य, दिव्यम चौधरी और दिव्या बघेल ने कांस्य पदक जीता। हाथरस किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष सलमान ने रिंग में रेफरी की भूमिका निभाई और जुनैद खान ने तातामी रेफरी की भूमिका निभाई। जुनैद खान ने बताया कि किक बॉक्सिंग को 2024 में होने वाले ओलंपिक गेम्स में शामिल कर लिया गया है।