न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर हवन कर प्रसाद वितरण किया गया। भगवान श्रीराम से कोरोना महामारी को जल्द से जल्द खत्म करने की प्रार्थना की गई।
समाजसेवी व प्रमुख व्यवसायी ठाकुर देवेंद्र सिंह तोमर ने भगवान श्रीराम के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ठाकुर जोगेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों के मुताबिक चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन क्षत्रिय कुलभूषण मर्यादा-पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, इसलिए आज का दिन सभी के लिए सौभाग्य का दिन है। हमें एकजुट रहने का संकल्प लेना चाहिए। जिला महामंत्री ठाकुर हरीश सेंगर ने समाज निर्माण के लिए भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उन्हें आत्मसात करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ आशीष सिंह, प्रमोद सेंगर, रवींद्र सिंह सिकरवार, मंजीत सिंह, अनुराग सिंह, विराट सिंह, देव सिंह, ऋषभ सिंह, टिंकू सिंह राना, गोविंद चौहान, अमित ठाकुर, विशाल ठाकुर, सोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह पौरुष, अतुल शर्मा, दुर्गेश पचौरी, कंचन सिंह आदि मौजूद थे।