हाथरस : डीआरबी इंटर कॉलेज में हुए क्रिकेट टूनार्मेंट में विजयी क्रिकेट टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रीड़ा भारती और लक्ष्य एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। क्रीड़ा भारती की टीम विजयी रही। टीम के खिलाड़ी तीरथ ने ऑल राउंडर की भूमिका निभाते हुए टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
लक्ष्य एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19.4 गेंदों पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। राहुल कुमार ने 30 रन व सूरज ने 28 रन बनाए। कप्तान गोपाल पूनिया ने 14 रन देकर दो विकेट लिए। अभिषेक चौधरी ने 14 रन देकर दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी क्रीड़ा भारती की टीम ने 18 ओवर में बड़ी आसानी से यह मैच जीत लिया। तीरथ ने धमाकेदार 49 व कप्तान गोपाल पौनियां ने 23 रन बनाए। राहुल कुमार ने एक विकेट लिया। मैदान पर राहुल तिवारी, प्रवीण उपाध्याय, मनोज शर्मा, स्वतंत्र गुप्ता, शेखर कश्यप, मुकुल दीक्षित, नीतिन बगला, गौरव पचौरी आदि मौजूद रहे। संवाद