हाथरस : किसानों का माल लेकर ट्रेन को रवाना करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल ने दशकों बाद किला स्टेशन से किसान रेल की शुरुआत की है। यह मालगाड़ी रात्रि नौ बजकर बीस मिनट पर 239 टन आलू लेकर न्यू गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। वैसे यह ट्रेन मंगलवार की सुबह रवाना होनी थी। आलू लदने के कारण इस ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर खड़ा किया गया। इससे जिले के आलू उत्पादन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस ट्रेन को आठ फेरों के लिए चलाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में आलू का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। आलू को अन्य राज्यों में पहुंचाने के लिए अब सरकार ने ट्रेनों की मदद लेना शुरू कर दिया है। इस ट्रेन में 22 यात्री कोच, दो डीएसएलआर कोच में आलू को लादा गया। दोपहर से शाम तक आलू लदान का कार्य पूरा हुआ। उसके बाद रात्रि को नौ बजकर बीस मिनट के लिए हाथरस जंक्शन के लिए रवाना किया गया। रेल अधिकारियों की मानें तो इस माल के परिवहन के लिए किसानों को रियायत भी प्रदान की गई है। इस ट्रेन के संचालन से किसानों के आलू उत्पाद को पंख लगने की उम्मीद है। संवाद