फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होली पर सफाई, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था रखें दुरुस्त

विज्ञापन
हाथरस : होली को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक लेते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के त्योहार को लेकर नगर पालिका में एक अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें होली के पर्व पर शहर में पेयजल आपूर्ति, प्रकाश और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश नगर पालिकाध्यक्ष ने अधीनस्थों को दिए।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रकाश निरीक्षकों से कहा कि यदि कहीं पर भी खंभे पर लाइट की समस्या है तो उसे तत्काल ठीक कराएं। अवर अभियंताओं को निर्देशित किया कि नगर में पेयजल की व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की पेयजल संबंधी समस्या न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य स्वच्छता निरीक्षक व स्वच्छता निरीक्षकों को भी निर्देशित किया कि होली जलाने वाले स्थानों पर चूने आदि का छिड़काव कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। त्योहार पर सफाई की व्यवस्था भी पूरी कर ली जाए। त्योहार के पश्चात नगर में कई समाज के मेले निकलते हैं। मेला मार्ग में गड्ढों को भी भरवाया जाए। इस अवसर पर प्रकाश निरीक्षक योगेश भारद्वाज, सत्यवीर, सहायक अभियंता सोमप्रकाश, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, रामबहादुर पटेल, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें