संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के बिसावर मंडल के बूथ संख्या 137 गढ़ी अंचा (भुर्रका) में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता लांगुरिया ने की और संचालन उपवेंद्र सिंह ने किया। मंडल प्रभारी देवचंद गौड़, मंडल अध्यक्ष हंबीर सिंह प्रधान ने कहा कि कल्याण सिंह की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
उन्होंने पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। इस मौके पर तुलसीदास अग्रवाल, ओमवीर सिंह प्रधान, महेश उपाध्याय, अरविंद चौधरी, बलवीर सिंह, मुकेश चौधरी, जसवंत सिंह, महेश चौधरी, टुंडा चौधरी, योगेंद्र सिंह, संजय कुमार, अमित चौधरी, विजयवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, गिर्राज सिंह बघेल, सोनेंद्र कुमार, जगवेंद्र सिंह प्रधान, मनोज चौधरी, वीरेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, दुष्यंत सिंह चौधरी, डॉ. सुरेंद्र, संजीव चौधरी, पं. मुरारीलाल, भूपेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, डॉ. पूरन सिंह, हर्रो भैया आदि मौजूद रहे।