फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 18 से होगा यूपी बोर्ड की पुन: परीक्षा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षाफल में अंक सुधार के लिए परीक्षार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। अब 18 सितंबर से परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कराया जा रहा है। परीक्षा के लिए कम समय मिलने के कारण परीक्षार्थी परेशान हैं। चार केंद्रों पर परीक्षा कराए जाने का प्रस्ताव बनाकर डीआईओएस को भेजा गया है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन नहीं कराया। बिना परीक्षा कराए ही बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया था। कई परीक्षार्थियों को इस पर आपत्ति थी। उनसे परीक्षा देने के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

अब 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक इन परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से कोई भी परीक्षार्थी वंचित न रहने पाए। हाईस्कूल की परीक्षा में 266 छात्र व 80 छात्राएं पंजीकृत हैं तो वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 427 छात्र व 132 छात्राएं पंजीकृत हैं। कुल 905 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की तिथियां जारी हो जाने के बाद अब परीक्षार्थी तैयारी में जुट गए हैं। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि चारों तहसीलों से एक-एक विद्यालय का चयन करके परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हाथरस, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी, सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद व आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ का प्रस्ताव बनाकर डीआइओएस ने भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें