फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निगरानी समितियों की निगरानी के लिए न्याय पंचायतवार अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को लेकर न्याय पंचायत वार अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी एवं सुपर जोनल प्रभारी नामित किया है। न्याय पंचायतवार नामित सेक्टर प्रभारी अपनी न्याय पंचायत की समस्त ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति को सक्रिय रखते हुए निगरानी समिति की कार्रवाई प्रत्येक दिन संकलित करेंगे।
इस रिपोर्ट को खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे और जोनल प्रभारी प्रत्येक दिन की एकत्रित की गई सूचना को उप जिलाधिकारी और सुपर जोनल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। निगरानी समिति को सक्रिय रखते हुए ग्राम पंचायतों के व्यक्तियों को कोरोना संक्रमित होने की सूचना प्रतिदिन संबंधित खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में ग्राम पंचायत में होम आइसोलेट किए गए व्यक्तियों के आसपास बैरिकेडिंग कराते हुए उन्हें दवाओं की किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। यह भी कहा गया था कि ग्राम पंचायत की सफाई कराते हुए सैनिटाइजेशन कराया जाए। अब न्याय पंचायत स्तर पर नामित अधिकारी निगरानी समितियों की भी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें