फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन की चेन पुलिंग में हाथरस जंक्शन अव्वल

Sat, 22 Nov 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे मंडल के सबसे ज्यादा चेनपुलिंग वाले स्टेशनों में शामिल हो चुका है। पिछले सात माह में ही हाथरस जंक्शन पर चेनपुलिंग के 104 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से कई मामलों में यात्रियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए और गिरफ्तारियां भी हुईं।
विज्ञापन

चेनपुलिंग के दौरान ट्रेनों को अनावश्यक रूप से रोकने से न केवल संचालन प्रभावित होता है, बल्कि कई बार अन्य ट्रेनों की समयबद्धता भी बिगड़ जाती है।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व जीआरपी द्वारा लगातार निगरानी, प्लेटफॉर्मों पर गश्त बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी यात्रियों की ओर से की जा रही चेनपुलिंग में उल्लेखनीय कमी नहीं आई है।
अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर मामले बिना टिकट यात्रा, गलत स्टेशन पर उतरने या भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में चढ़ने-उतरने की जल्दबाजी के चलते होते हैं। आंकड़ों की बात करें तो खुर्जा, फिरोजाबाद, दादरी व पनकी जैसे स्टेशनों पर चेनपुलिंग के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन हाथरस जंक्शन पर यह संख्या अब भी सबसे अधिक बनी हुई है। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार ने बताया कि चेनपुलिंग रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें