फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसआईआर के लिए 23 को चलेगा विशेष अभियान

Sat, 22 Nov 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिले भर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) जोरों से चलाया जा रहा है। इस क्रम में 23 नवंबर को सदर विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत सभी बीएलओ अपने बूथों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बैठेंगे और मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने व दस्तावेजों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही नए मतदाता बनाए जाने के लिए फॉर्म भी देंगे। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2025 में जिन मतदाताओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो रही है, वह मतदाता फॉर्म लेकर जमा कर सकते हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे एक फोटो व 12 प्रकार के दस्तावेजों में से एक पहचान पत्र को लेकर गणना पत्रक को जमा अवश्य कर दें। उन्होंने बताया कि प्ले स्टोर पर ईसीआई नेट के जरिये भी ऑनलाइन गणना प्रपत्र को जमा करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभियान के तहत अभी कुछ स्थानों पर बीएलओ का मतदाताओं से संपर्क नहीं हो पा रहा है या दस्तावेजों का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। इस कारण यह विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें