फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मृतक जुगेंद्र आया था परिजनों सहित आठ लोगों के संपर्क में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किए गए जुगेंद्र की मौत के बाद जहां एक ओर जिला प्रशासन में खलबली मची हुई है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मृतक जुगेंद्र के संपर्क में आने वालों की खोजबीन में जुट गए हैं।
जुगेंद्र के यात्रा इतिहास व कॉल डिटेल को भी खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक जुगेंद्र अपने परिजनों सहित आठ लोगों के संपर्क में आया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आठ लोगों के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है। हालांकि अभी जिला प्रशासन को मृतक जुगेंद्र की रिपोर्ट के आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारी कोई कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें