फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस पर पथराव के मामले में 19 पर मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: पथराव की घटना के मद्देनजर मोहल्ला लाला का नगला में गश्त करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराते वक्त पुलिस पर किए गए पथराव के मामले में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 16 नामजदों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। दूसरे दिन भी पुलिस ने लाला नगला के सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद रखा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात्रि में मोहल्ला लाला का नगला में अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर लिया था। वहां तोडृ-फोड़ भी हुई थी। यह मोहल्ला कोरोना की दृष्टि से हॉट-स्पॉट है और यहां कड़ी नाकाबंदी कर रखी है। इसी को तोड़ते हुए सोमवार की रात्रि में कुछ लोगोें ने बवाल किया था। इससे यहां पर अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन

वहीं मौके पर भारी पुलिस फोर्स व सीओ सदर भी पहुंच गए थे। इस मामले में पुलिस ने 19 नामजदों के खिलाफ धारा 147, 149, 307, 336, 332, 353, 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिनमें कदीर पुत्र लटूर, चुन्ना पुत्र निजामुद्दीन और चांद पुत्र भूरा खां निवासीगण लाला का नगला के नाम शामिल हैं।
आशू पुत्र रसीद, नदीम पुत्र हबीब, आदिल पुत्र आकिल, वसीम पुत्र चुनिया, शबीब पुत्र सईद, शाकिर व जाकिर पुत्रगण लटूर, साजिद पुत्र सकील, विलाल पुत्र शकील, वकील पुत्र इस्माईल, फरमान पुत्र बुंदू, बबलू पुत्र शब्बीर, बलीम पुत्र इस्माइल, सईद पुत्र खलील, फैजू पुत्र शरीफ और नाजिम पुत्र हबीब निवासीगण लाला का नगला।
विज्ञापन

---
पुलिस पथराव करने के 19 आरोपियों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें से तीन की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
-रामशब्द यादव, सीओ सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें