फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जेपी नड्डा आज देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हाथरस आएंगे। वह शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद शहर के जामा मस्जिद चौराहा से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।
वह सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर के समर्थन में वोट मांगेंगे। साथ ही वह पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को जीत का मंत्र भी देंगे। रविवार की दोपहर को दो बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरेंगे। उसके बाद गाड़ी के जरिए आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन पहुंचेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। उसके बाद शहर के जामा मस्जिद चौराहा से जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर के समर्थन में लोगों से वोट मांगेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें