फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद्यान्न वितरण में हाथरस प्रदेश में पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत सभी कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियों की निगरानी में कराया जा रहा है। प्रदेश में खाद्यान्न वितरण में हाथरस सर्वोच्च पायदान पर पहुंच गया है। राशन डीलरों के माध्यम से तेजी से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 89.17 फीसदी खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 45446 कार्डधारकों व ग्रामीण क्षेत्र में 212713 कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी राशन डीलरों को मानक के अनुसार खाद्यान्न वितरण के निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने वाले राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें