फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला को अचेत कर उतरवा लिए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शातिर ठगों ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एक महिला को ठगी का शिकार बनाया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
शहर के चक्की बाजार निवासी राम वार्ष्णेय की पत्नी पुष्पा देवी मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सरक्यूलर रोड पर जा रही थीं तो उसी समय एक व्यक्ति पुष्पा देवी के पास आया और यह कहने लगा कि उसके पीछे बदमाश लगे हैं, उसे बचाओ। इस दौरान वहां दूसरा व्यक्ति आ गया और उससे लड़ने लगा। इस दौरान पहले आए व्यक्ति ने पुष्पा देवी के हाथ में नोटों की गड्डी थमा दी और उन्हें अर्द्धमूर्छित कर दिया। इस व्यक्ति ने पहले तो पुष्पा देवी से अंगूठी उतरवा ली।
विज्ञापन

तदुपरांत यह शातिर उन्हें खातीखाना की ओर ले गए और वहां जंजीर भी उतरवा ली। इसके बाद यह ठग उन्हें गणेशगंज चौराहे पर छोड़कर चले गए। जैसे-तैसे पुष्पादेवी अपने घर लौटकर आईं। होश आने पर उन्होंने परिजनों को घटना से अवगत कराया। एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में इन शातिर ठगों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें