फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किशोर की हत्या में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर में किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी हरस्वरूप नशे में धुत होकर मंगलवार को अपने घर पर गया और हंगामा करने लगा। वह नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। यहां शोर-शराबा होने के बाद रामवीर का 16 साल का बेटा अभिषेक भी वहां पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इतने में ही नशेड़ी ने अभिषेक को पकड़ लिया और उसका गला दबा दिया, जिससे अभिषेक बेहोश हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हरस्वरूप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। देर रात को पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें