बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक पर कार्य करते मजदूर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक पर मंगलवार को रेलवे द्वारा मरम्मत का काम किया गया। इस कारण क्रॉसिंग पर लगा फाटक सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक बंद रहा। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने के लिए लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह से शाम तक जाम के हालात रहे। बुधवार को भी फाटक पर मरम्मत का कार्य होगा और इस वजह से फाटक बंद रहेगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के मथुरा-कासगंज रेल मार्ग की पटरियों को रेलवे दुरुस्त करा रहा है। ट्रैक के दुरुस्त होने के बाद पैसेंजर व मालगाड़ियों की रफ्तार में इजाफा होगा। सोमवार को शहर के बिजली कॉटन मिल फाटक पर सुबह से शाम तक मशीनों से मरम्मत का काम किया गया।
इस कारण फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने से नगला अलगर्जी, प्रकाश टैक्सटाइल, सिद्धार्थनगर आदि इलाकों के लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा। इस कारण सासनी गेट और अन्य रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वहां सुबह से शाम तक जाम के हालात रहे। यातायात पुलिस कर्मियों को यातायात को सुचारु करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा।