संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में गेंहू खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। इसे लेकर क्रय केंद्र प्रभारी खासे परेशान हैं। क्रय केंद्रों पर अभी तक 32 किसानों से महज 136 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने सलेमपुर व हाथरस जंक्शन स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से गेहूं खरीद के लिए जो समर्थन मूल्य तय किया गया है, उससे ज्यादा दाम में मंडियों में आढ़तियों द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। इस कारण गेहूं की खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। एक अप्रैल से शुरू हुई खरीद में अभी तक जिले के मात्र 32 किसानों ने अपना गेहूं बेचा है।
900 से अधिक किसानों ने गेहूं को बचने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह किसानों से संपर्क कर गेहूं की खरीद में तेजी लाएं, ताकि समय से लक्ष्य पूरा हो सके।