फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज निर्माण के चलते लगा जाम

विज्ञापन
हाथरस : बागला कॉलेज रोड फाटक पर लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहा पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण के चलते मथुरा बरेली मार्ग वन वे हो गया है। इस कारण लोगों को सुबह से शाम तक राह तय करने में जाम का सामना करना पड़ रहा है। यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा से आगरा अलीगढ़ व मथुरा कासगंज के लिए मार्ग गुजर रहे हैं। आगरा अलीगढ़ को गुजरने वाले वाहनों को बाइपास से निकाला जा रहा है। मथुरा बरेली मार्ग के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर मार्ग को वन वे कर दिया है। इस कारण सुबह से शाम तक वाहन रेंगकर गंतव्य की दूरी तय कर रहे हैं। लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। लोगों द्वारा रास्ता तय करने के लिए गलियों का सहारा भी लिया जा रहा है। मार्ग के वन होने के कारण ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के यातायात संचालन में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें