फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आपातकाल में भर दी गईं जेलें, लोगों को किया गया प्रताड़ित ः शर्मा

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर लोकतंत्र रक्षक सेनानिओं का स्वागत करते सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता लोकतंत्र रक्षक सेनानी यशपाल सिंह भाटिया ने की।
मुख्य वक्ता सदस्य आगरा विकास प्राधिकरण शिवशंकर शर्मा ने कहा तत्कालीन राष्ट्रपति फख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे।
विज्ञापन

अभिव्यक्ति का अधिकार ही नहीं, लोगों के पास जीवन का अधिकार भी नहीं रह गया था। 25 जून की रात से ही देश में विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया था। जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, जॉर्ज फर्नांडीस सहित कई बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया।
जेलों में जगह नहीं बची थी। आपातकाल के बाद प्रशासन और पुलिस के द्वारा भारी उत्पीड़न की कहानियां सामने आईं थीं। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सभी विपक्षी दलों ने एकत्रित होकर सरकार दमनकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया और देश के लोकतंत्र को बचाने का काम किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि आपातकाल के समय इंदिरा गांधी की सरकार ने विपक्ष ने नेताओं पर अंग्रेजी सरकार से भी ज्यादा अत्याचार किए। कार्यक्रम में सभी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानपत्र देकर समानित किया गया। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को यशपाल भाटिया, रमेशचंद्र आर्य, रामनिवास रावत, रामसरण सिंह उर्फ लहटू ताऊ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हरीशंकर राना, राजवीर पहलवान, सुनील गौतम, चौ. राजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह शर्मा, राजकुमार शर्मा, जहीर, हनीफ, यामीन, सोमप्रकाश वार्ष्णेय, गिरेंद्र सिंह, चिरंजीलाल, सौदान सिंह, नरेंद्रपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें