संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली महकमे के अधिकारियों व विजिलेंस टीम (प्रवर्तन दल) पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी यह शिकायत लेकर ओढ़पुरा स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे।
पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता (एसई) एमपी सिंह को पैसों के लेनदेन का वीडियो और ऑडियो भी दिखाया। संघ के पदाधिकारियों ने मांग की जिन लोगों से पैसे लिए गए हैं, उन्हें यह पैसे वापस दिलाए जाएं। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संघ धरना-प्रदर्शन करेगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापा मारा जा रहा है। चेकिंग की आड़ में विजिलेंस व बिजली कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जिन लोगों से पैसे लिए हैं, उनका वीडियो व ऑडियो अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह को दिखाया। एसई ने विभाग के कर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
एसई से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जिला संयोजक प्रशांत सिंह, नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष मातृ शक्ति प्रकोष्ठ रूमी अग्रवाल, जिला महामंत्री अजय प्रधान, विशाल वार्ष्णेय, अंकित मित्तल, प्रवीण खंडेलवाल, हर्षित पंडित, छोटू राणा, विशाल ठाकुर, रजत फौजी, शिवम, गन्नू ठाकुर, गगन शर्मा, विनोद उपाध्याय, अविनाश गुप्ता, माधव शर्मा, श्याम गुप्ता, प्रखर वार्ष्णेय, अशोक सिंह राणा एडवोकेट, राम वर्मा, अंशु वर्मा आदि थे।