न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
छह साल की एक मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक छह साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपनी दुकान पर ले गया था। आरोप है कि वह बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
मासूम के रोने की आवाज सुनकर वहां पर गांव के लोग आ गए। इनको देखकर आरोपी वहां से भाग गया था। जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
अभियुक्त अभिताभ बच्चन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा है।