फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शरारती तत्वों ने जलाए ट्रैक्टर के टायर, सामान ले गए

विज्ञापन
हाथरस : शरारती तत्वों द्वारा जलाए गए ट्रैक्टर के टायर। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महरारा निवासी राजवीर सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद के पशुओं के बाड़े में कृषि कार्य के लिए खड़े ट्रैक्टर को शरारती तत्वों में आग लगा दी। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर से पहले उसके टायरों ने आग पकड़ ली और धमाके के साथ टायर फट गए। धमाके की आवाज सुनकर उसके परिजन जाग गए। उन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकर आनन-फानन ट्रैक्टर के ऊपर पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने कोतवाली में शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
राजवीर सिंह की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका मैसी ट्रैक्टर पशुओं के बाड़े में खड़ा था। 19 फरवरी की सुबह तीन बजे ट्रैक्टर के टायर फटने की आवाज से वह जाग गया। उसने देखा के ट्रैक्टर के दोनों पिछले टायरों में आग लगी हुई है। उसने आवाज देकर परिजनों एवं पड़ोसियों को बुलाया। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझने के बाद जब वह सब ट्रैक्टर के पास गए तो ट्रैक्टर से साइलेंसर, ड्राइवर सीट, क्लीनर, स्टार्टर फैन, बेल्ट एवं प्लास्टिक का एक बड़ा रस्सा आदि सामान गायब था। शरारती तत्व उसके पड़ोसी की कुटी मशीन का भी पहिया खोलकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें