न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी समिति में मजदूरी करने वाले परसारा निवासी युवक का 16 हजार रुपये का चालान कटा है। चालान की राशि देखकर युवक के होश उड़ गए हैं। अब वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है। मंगलवार को मंडी समिति में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय से मिलकर उसने न्याय की गुहार लगाई है। प्रवीन ने बताया कि जल्द ही अधिकारियों से मिलकर इससे अवगत कराया जाएगा।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी सोनू पुत्र शामत अली मंडी में मजदूरी करता है। वह हर दिन तालाब चौराहा से बाइक से मंडी में मजदूरी करने जाता है। 18 जून को वह तालाब चौराहा से होकर गुजरा तो यातायात पुलिस कर्मी ने उसका फोटो खींच लिया और तीन नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में 16 हजार रुपये का चालान कर दिया। चालान युवक के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। संवाद