न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों के सामने ऑक्सीजन की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग प्राइवेट एंबुलेंस ले जाना भी पसंद कर रहे हैं। जिस कारण प्राइवेट एंबुलेंस संचालक काफी परेशानी में आ गए हैं।
दो दिन से निजी एंबलेंसों का पहिया थम सा गया है। गाड़ियों में ऑक्सीजन नहीं होने के कारण तीमारदारों से अक्सर नोकझोंक हो जा रही है। एंबुलेंस चालकों ने जिलाधिकारी से ऑक्सीजन के लिए मदद की गुहार लगाई है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी की संकट भी आने लगी है क्योंकि, लोग अब इन एंबुलेंस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।