फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस कर्मियों के सम्मेलन को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को पुलिस की कार्य प्रणाली, रहन-सहन, जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार, कानून एवं शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों के परिजनों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है, वह जल्द से जल्द टीका लगवा लें। उन्होंने सभी से नियमित रूप से विटामिन-सी की गोलियां लेने को कहा। जिससे प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो। थाना/कार्यालयों में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के लिए भी मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को विनम्रता के साथ सुनने और उनकी शिकायत का निस्तारण कराए जाने की बात पर एसपी ने जोर दिया। आगामी त्योहार रक्षाबंधन, कांवड़ मेला आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बिहारी लाल यादव, जनपद की समस्त शाखा/थानों से आए अधिकारी/कर्मचारी मौजूर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें