फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने ई-श्रम पोर्टल पर कर्मकारों के पंजीकरण के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएम ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की ई-श्रम पोर्टल पर विभागवार लक्ष्यों का निर्धारण कर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क पंजीकरण किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना तैयार करते हुए श्रमिकों का पंजीकरण कर प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों एवं पंचायतीराज अधिकारी को कैंप लगाकर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यरत पात्र लाभार्थियों तथा एनआरएलएम के तहत बने समूहों की महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। श्रम प्रर्वतन अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया है कि जनपद में 583052 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अब तक 2.40 लाख श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा चुका है। पात्र व्यक्ति सीएससी, राज्य सेवा केन्द्र एवं श्रम विभाग कार्यालय पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात 2 लाख का दुर्घटना बीमा एवं रुपये 5 लाख तक बीमारी के इलाज के लिए दिया जाना प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससी से कैंप लगाकर बनाए जा रहे श्रमिक कार्ड
सीएससी जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि पंजीकरण के लक्ष्य को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी सीएससी संचालक गांव गांव जाकर कैंप कर रहे हैं। अब तक करीब 2 लाख 40 हजार श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। जिसमें से सीएससी केन्द्रों के माध्यम से लगभग 2 लाख 25 हजार लोगों का पंजीकरण हुआ है । उन्होंने बताया कि होली से पहले पंजीकृत श्रमिकों के खाते में सरकार दो हजार की आर्थिक मदद भी मुहैया करा सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें