फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : योजनाओं की दी जानकारी, किसानों को बताए आय बढ़ाने के उपाय

विज्ञापन
गांव मई के रमण बिहारी स्कूल में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई बैठक में मंचासीन कृषक सम? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव मई स्थित रमण बिहारी स्कूल में सोमवार को सादाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा किसानों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बैठक हुई। बैठक में किसानों को उनकी आय बढ़ाने व कम लागत पर जैविक खेती, गुणवत्ता युक्त खेती की जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में बताया गया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों को सरकारी योजनाओं से कैसे लाभान्वित करें। इस योजना पर डीडी कृषि हाथरस एचएन सिंह ने विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 200 किसानों ने सहभागिता की। किसानों के हित में सदस्यों को फसल के संदर्भ में प्रशिक्षण दिलाने व सादाबाद फार्मर प्रोड्सर कंपनी को एक मॉडल के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि कृषक समृद्धि आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य ऋषि कुमार जायसवाल शामिल रहे। मुख्य वक्ता मंडलीय कृषि अधिकारी वीके सचान व डीडी एचएन सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें