फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले के उद्योग पकड़ेगे रफ्तार, नियमों का करेंगे पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन के साथ जिलेे के कल कारखानों में मशीनें थम गई हैं। मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा फैक्ट्री संचालन की गार्ड लाइन जारी करके व्यापारियों को राहत प्रदान की है। फैक्ट्री संचालक नियमों को लेकर चिंतित भी हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में रंग गुलाल, दाल मिल, हींग, मेटल, पावरलूम, नमकीन आदि का कारोबार होता है। इन फैक्टरियों में काफी संख्या में मजदूर कार्य करते हैं। यहां से काफी मात्रा में माल का आवगमन भी होता है। लॉकडाउन के साथ उद्योग धंधे बेपटरी हो गए। अब सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड लाइन जारी होने के बाद उद्योग रफ्तार पकड़ेंगे जरूरी सामान लोगों को आसानी से उपलब्ध होगा। वहीं उद्यमी सोशल डिस्टेंसिंग व पर्याप्त इंतजाम को लेकर चिंतिंत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से लॉकडाउन के चलते उद्योग बेपटरी हो गए थे। अब धीरे-धीरे कामकाज काफी दिनों पर पटरी पर लौटेगा। इससे व्यापारी और आमजन को काफी राहत मिलेगी।
-शरद माहेश्वरी, व्यापारी
सुबह छह बजे से दो बजे तक कार्य संचालन की जो अनुमति दी है, उस हिसाब से फैक्ट्रियों में पर्याप्त इंतजाम नहीं है। जिला प्रशासन ने गार्ड लाइन जारी की है। इससे उद्यमी चिंतित हैं।
-मदन मोहन अपना वाले व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें