हाथरस: दून पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते सीडीओं व अन्य अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दून पब्लिक स्कूल में दस और छात्रों को क्वारंटीन किया गया है। यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीडीओ और अन्य अधिकारी पहुंचे। अब यहां पर 42 को क्वारंटीन किया जा चुका है, जिनमें दो अभिभावक भी हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश काफी विद्यार्थी राजस्थान के कोटा में अपनी पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण उनकी पढ़ाई पर तो ब्रेक लग ही गया था। इस कारण अब उनके परिजनों को छात्रों की चिंता होने लगी। इसको लेकर कुछ लोगों ने प्रदेश सरकार से भी गुहार लगाई।
प्रदेश सरकार की पहल पर सभी छात्राओं को कोटा से बुलाने के लिए रोडवेज बसें भेजी गईं और विद्यार्थियों को उनके जनपदों में भिजवाया गया। इसके तहत जिले में 42 विद्यार्थी व उनके अभिभावक अब तक आए हैं, जिनमें से 10 को सोमवार को दून स्कूल में क्वारंटीन किया गया। दोपहर को सीडीओ आरबी भास्कर, डीपीआरओ बनवारीलाल, बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों के खान-पान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।