फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विश्व का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा भारत

विज्ञापन
हाथरस : कार्यक्रम में उपस्थित आरएसएस के स्वयं सेवक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विजयादशमी के मौके पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यहां बागला इंटर कॉलेज में स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर गणवेश में बड़ी संख्या में स्वयं सेवक एकत्रित हुए और शस्त्र पूजन किया।
मुख्य वक्ता संघ के जिला सह संघ चालक डॉ. यूएस गौड़ ने कहा कि हमारी शक्ति आध्यात्मिक शक्ति है, जो पवित्र व मंगलमयी है। हमें हिंसा करने के लिए बलवान नहीं होना है, बल्कि जग में सारी हिंसा व अत्याचार को हमेशा के लिए बंद करने के लिए शक्तिशाली होना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा हिंदू समाज संघ के प्रति आशावान है। वर्तमान में भारत विश्व का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है। कोरोना काल में टीके की क्रांति ने भारत को विश्व में सम्मान दिलाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज का यह विजयदशमी पर्व संघ के प्रत्येक सवयं सेवक के लिए गौरव का दिन होता है, जो समाज की सुरक्षा के लिए शक्ति की उपासना का संदेश देता है। अध्यक्षता अनिल कुमार वार्ष्णेय ने की। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघ चालक दुर्गेश गुप्ता, जिला सह संघ चालक डॉ. यूएस गौड़ व कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने शस्त्र पूजन कर किया। इस मौके पर नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, सह जिला कार्यवाह उमाशंकर गुप्ता, सक्षम गोयल, आर्यन, नगर सेवा प्रमुख आनंद गोयल, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल, रवि वार्ष्णेय व्यवस्थाओं में लगे रहे। इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह अजय कुलश्रेठ, जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, अशोक गौड़, सह नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह, दीपक पवार, रूपेश उपाध्याय, नितिन वार्ष्णेय, भानु, पंकज गुप्ता, जिला व्यवस्थापक मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें